हर थोड़ी देर में उंगलियां चटकाते हैं, बढ़ रहा है आर्थराइटिस का खतरा,हॉपकिंस की एक स्टडी ने बताया ​सच

 क्या उंगलियों की चटक-चटक आदत से हड्डियां कमजोर होती हैं या ये सिर्फ एक अफवाह है? जानिए वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर उंगलियां चटकाने की आदत का हड्डियों और जोड़ों पर असर, और क्या इससे आर्थराइटिस जैसी बीमारी का खतरा वास्तव में बढ़ता है या नहीं।

आपने कई बार खुद को या दूसरों को उंगलियां चटकाते देखा होगा। कई लोगों को यह आदत बचपन से होती है, तो कुछ इसे स्ट्रेस रिलीज या ध्यान हटाने का तरीका मानते हैं।

लेकिन हर बार जब हम उंगलियां चटकाते हैं, घर के बड़े कह देते हैं—“जोड़ों की बीमारी हो जाएगी।” क्या वाकई ऐसा है?आमतौर पर यह माना जाता है कि उंगलियां चटकाने से आर्थराइटिस यानी गठिया की बीमारी हो सकती है।

लेकिन इस विषय में रिसर्च (Ref) क्या कहती है, यह जानना जरूरी है। जब हम उंगलियां चटकाते हैं तो उस समय जो ‘पॉप’ जैसी आवाज आती है, वह दरअसल हमारे जोड़ों में मौजूद गैस के बुलबुले फूटने की वजह से होती है।( Photo Credit):canva



Post a Comment

Previous Post Next Post