
UP ITI 1st Merit List 2025, scvtup.in: उत्तर प्रदेश के स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) ने राज्य भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई में प्रवेश के लिए यूपी आईटीआई फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 (1-वर्ष) और 2025-27 (2-वर्ष) के लिए ITI पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग के पहले दौर के लिए अपनी चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं। आईटीआई फर्स्ट मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट http://www.scvtup.in पर एक्टिव कर दी गई है, जहां उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सीट अलॉटमेंट की स्थिति जांच सकते हैं।
सीट अलॉटमेंट के लिए रिपोर्टिंग तिथियां और आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
यूपी आईटीआई फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 में जिन उम्मीदवारों का नाम आया है या जिनका चयन किया गया है, वह उम्मीदवार आवंटित संस्थानों में अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए 2 जुलाई 2025 से 8 जुलाई 2025 के बीच अपने आवंटित आईटीआई संस्थान में रिपोर्ट करेंगे। रिपोर्टिंग करते वक्त उम्मीदवारों को जो दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे उनकी लिस्ट इस प्रकार है।
- एडमिट कार्ड की कॉपी
-शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी
- -आधार कार्ड
- – पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो